राहे: प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारियां पूरी, सिरम टोली में सीएम चंपाई और कल्पना सोरेन होंगी शामिल
Rahe, Ranchi | Apr 10, 2024 प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बुधवार को हातमा सहित अन्य अखरा और सरना स्थल में घड़े में जल भराई की रश्म अदा की गई। 11 अप्रैल को सुबह में घड़े में रखे जल को देखकर इस वर्ष बारिश की भविष्यवाणी की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू शामिल होंगी।