राहे: चेक बाउंस एवं बिजली चोरी मामले में सिविल कोर्ट में विशेष लोक अदालत 27 को
Rahe, Ranchi | Apr 8, 2024 चेक बाउंस एवं बिजली चोरी से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर सिविल कोर्ट में 27 अप्रैल को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर होने वाली इस विशेष लोक अदालत की तैयारी डालसा रांची की ओर से शुरू कर दी गई है। यह जानकारी रांची सिविल कोर्ट से सोमवार को दी गई है ।