नावकोठी: रजाकपुर की एक लड़की ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी
नावकोठी थाना के रजाकपुर की एक लड़की ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया की रजाकपुर के अफसाना खातून ने चेरिया बरियारपुर थाना के श्रीपुर निवासी मोहम्मद कुदरत पर दहेज मांगने तथा पत्नी के साथ मारपीट कर उसे उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया है।