मथुरा: सीडीओ के औचक निरीक्षण से जिला महिला अस्पताल में हड़कंप, गंदगी और पानी की समस्या पर जताई नाराजगी
सीडीओ के औचक निरीक्षण से जिला महिला अस्पताल में हड़कंप गंदगी और पानी की समस्या,जताई नाराजगी मथुरा की स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता अचानक जिला महिला चिकित्सालय में जा पहुंचीं।उन्होंने न केवल ओपीडी और जच्चा-बच्चा वार्ड का बारीकी से मुआयना किया, बल्कि वहां भर्ती महिलाओं से भी इलाज और सुविधाओं को लेकर सीधा संवाद किया।