मथुरा: वृंदावन के सिद्धिविनायक होटल में अग्निकांड के बाद होटल को किया गया सील, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, होटल खंडार में तब्दील
6 करोड रुपए की लागत से 2 साल में बनकर तैयार हुए रूकमणि विहार स्थित सिद्धिविनायक होटल में बुधवार शाम हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया है जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों से स्थिति स्पष्टीकरण भी मांगा है अनन्यताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने टीम गठित कर होटल को सील कर दिया है आग के बाद होटल खंडहर में तब्दील हो गया है