चांपा: बम्हनीडीह के पुछेली गांव में 11 केवी करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौत, पेड़ काटने चढ़ा था व्यक्ति
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के पुछेली गांव में 11 केवी करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि पुछेली गांव में पेड़ काटने के लिए पेड़ पर शंकर लाल यादव चढ़ा था. तभी वह 11 केवी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है।