हज़ारीबाग: हजारीबाग पुस्तक मेले में 31 हजार की 13 किलो 'दुर्गासप्तशती' आकर्षण का केंद्र बनी
हजारीबाग पुस्तक मेले में 31 हजार रुपए कीमत और 13 किलो वजनी ‘श्री दुर्गासप्तशती’ चर्चा का विषय बनी है। 816 पृष्ठों की इस सचित्र कृति में 575 दुर्लभ चित्र शामिल हैं। इसका विमोचन 2016 में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया था। मेले में छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।