आकाशवाणी केंद्र चूरू में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
चूरू। आकाशवाणी केंद्र चूरू परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्र गीत वन्देमातरम गायन के पश्चात कार्यक्रम प्रमुख विनोद कुमार हलकिया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्र गान जन गण मन को गाया गया।
समारोह में देश की स्वतंत्रता एवं बलिदानी वीरों को नमन किया गया। कार्यक्रम में आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार सैनी सहित केंद्र के कर्मचारी, उदघोषक एवं कंपेयर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रमुख विनोद कुमार हलकिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में मौजूद सभी कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।
#tharkiawaazajay #15august #churu #akashvani #akashvanichuru
Churu, Churu | Aug 15, 2026