अररिया: भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने पर राजेश कुमार झा का अररिया में भव्य अभिनंदन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
Araria, Araria | Jun 26, 2026 अररिया शहर के आश्रम चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नव नियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार झा उर्फ राजू झा के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल ने किया।