इटावा: जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया अभियान
Etawah, Etawah | Jan 4, 2025 आज शनिवार की शाम 5:00 लगभग देखने को आया कि जनपद की चाक चौबंद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त थाना चौकी प्रभारी द्वारा मयपुलिस बल के अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। तो इस दौरान बताया गया कि लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान भी काटे गए है।