इटावा: इटावा जंक्शन पर यात्री के ट्वीट पर RPF ने दो नॉन स्टॉप ट्रेन, दुरंतो व स्वतंत्रता सेनानी को रोककर मां से बेटी को मिलवाया
Etawah, Etawah | Jan 4, 2025 शनिवार को दिल्ली से एक यात्री के ट्विट के बाद रेलवे ने इटावा जंक्शन पर बिहार जा रही नॉन स्टॉप दुरंतो और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को रुकवाया। इनमें सुबह साढ़े 9 दुरंतो एक्सप्रेस रोकी गई जिसमें सवार 2 साल की बच्ची और मंदबुद्धि पिता नकीरुलहउन को उतारा फिर साढ़े 12 बजे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को रोक गया। जिसमें से मधुबनी निवासी गुलाफ्सा को उतराकर मिलाया।