इटावा: शहर के अशोक नगर मुहल्ले में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 4 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, FIR दर्ज कराई
Etawah, Etawah | Jan 4, 2025 शनिवार को उपखंड अधिकारी तृतीय गगन अग्निहोत्री व विजिलेंस प्रभारी जुल्फकार अली ने शनिवार सुबह 9 बजे मुहल्ला अशोक नगर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कमला देवी, राजपाल सिंह, सरला देवी व नीलम को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं बिल जमा न करने वाले 118 लोगों के कनेक्शन काटकर 6 लाख 27 हजार जमा कराए।