मेहनगर: मंगरावा रायपुर में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । चोर घर के पीछे लगे शटर के रास्ते भीतर घुसे और महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों से भरे तीन बक्से तथा एक सूटकेस लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी ।