खुसरूपुर: कायम पुर गांव में पानी गिरने के विवाद में हुई मारपीट
कायमपुर गांव में पानी गिरने के विवाद में मारपीट हुई है। एक पक्ष की सास पतोहू ने खुसरूपुर थाने में दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट, गाली गलौज व गले में पहने हुए गहने छीनने का आरोप लगया हैं। साथ ही आवेदन में यह बताया गया है कि दूसरे पक्ष के लोग घर में घुसकर लूटपाट करने का भी कोशिश किया है। लिखित शिकायत के आलोक में खुसरूपुर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।