गायघाट: भटगामा घाट के पास बागमती नदी में देखा गया घड़ियाल, आसपास के लोगों में भय का माहौल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के भटगांमा घाट के पास बागमती नदी में घड़ियाल देखे जाने के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे में अचानक एक घड़ियाल मछली को मुंह में दबाए पानी से ऊपर दिखाई दिया। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घड़ियाल की वीडियो बना लिया।