डुमरांव: विधायक ने कहा-मेरे विधानसभा की सड़कें बेहद जर्जर, मै मानता हूं कि जाम से हाल बेहाल है, मैं खुद जाम में फंसता रहता हूं।
Dumraon, Buxar | Jun 8, 2026 डुमरांव में सड़कों की दुर्दशा को लेकर डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने सहमति जताई है। सोमवार की सुबह 9 बजे उन्होंने कहा की मैं मानता हूं कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की कई सड़के जर्जर अवस्था में है। कई ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों का परिचालन भी हो रहा है, जिससे वह सड़के और क्षतिग्रस्त होती जा रहे हैं। डुमरांव की मुख्य सड़क के लिए जल्द ही नया टेंडर होगा।