जरीडीह: जैनामोड़ के भुचुंगडीह स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर कमिटी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली भव्य शोभायात्रा
जैनामोड़ के भुचुंगडीह स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर कमिटी ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में शिवभक्त श्रद्धालुओं ने शामिल होकर जयकारा लगाया। साथ ही शिव भक्ति गीत पर झूमते नजर आए। यह शोभायात्रा भुचुंगडीह स्थित मंदिर से जैनामोड़ तिलका मांझी चौक होते हुए मिश्रा साइड तक निकाली गई।