जरीडीह: जैनामोड़ में शिव भक्तों ने बाजे गाजे व भूत पिशाचों के साथ निकाली भगवान शिव की बारात
जैनामोड़ में विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर देर बाजे गाजे व भूत पिशाचों के साथ शिव की बारात निकाली। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में शिवभक्त श्रद्धालुओं ने शामिल होकर हर हर महादेव का जयघोष करते हुए शिव भक्ति गानों पर झूमते नजर आए। इस दौरान मिश्रा साइड स्थित शिवालय से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।