जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव घर में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।