चकिया: उतरौत, दिरेहु और तकिया महड़ौर में डीएम के निर्देश पर अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई, भूमि कराई मुक्त
चन्दौली डीएम निर्देश पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया। चकिया तहसील प्रशासन ने उतरौत, दिरेहु और तकिया महड़ौर गांव में कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि व नाली पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। आज सोमवार को शाम 04 बजे तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक अभियान के तहत तीन गाँवो को अतिक्रमण मुक्त किया गया है अभियान आगे भी जारी रहेगा।