जोधपुर: भगत की कोठी में बंगाली कॉलोनी में टूर ट्रेवल की दुकान में बिक रही शराब,पुलिस ने कार्रवाई कर एक युवक को किया गिरफ्तार
भगत की कोठी थाना पुलिस ने कार्रवाई कर एक दुकान में अवैध रूप से बिक रही शराब का मामला पकड़ा है। पुलिस ने मौके से शराब को बियर से भरी बोतले भी बरामद की है दुकान के बाहर टूर ट्रेवल का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद संचालक भोपालगढ़ निवासी कुलदीप बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।