जोधपुर: जालोरी गेट के भीतरी शहर में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा भक्तों ने उत्साह के साथ खींचा रथ
जोधपुर में आज रविवार को जगन्नाथ बलराम और सुभद्रा नगर भ्रमण के लिए निकले भीतरी शहर में भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।भगवान जगन्नाथ मंदिर सुनारों की घाटी से भगवान की रथ यात्रा शुरू हुई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए सुनारों की घाटी पहुंचकर संपन्न हुई।रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।