आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सर्जना यादव ने आष्टा जनपद के ग्राम भीलखेड़ी सड़क पहुंचकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा मनरेगा के तहत संचालित अनेक गतिविधियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं आईकार्ड के वैज्ञानिकों से कार्यों के बारे मैं जानकारी ली।