टांटोटी: कुमावतो के नयागांव में RLP का सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, लोगों ने थामा RLP का दामन
Tantoli, Ajmer | Apr 19, 2026 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी केकड़ी विधानसभा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन ग्राम कुमावतो का नया गांव में रविवार रात 8 बजे सम्पन्न हुआ।जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाजपा-कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बड़ा गांव होने के बाद भी जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली।