पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र से अवैध विदेशी शराब के साथ दो विधि विरुद्ध बालकों को पुलिस ने किया निरुद्ध
चौक थाना क्षेत्र से दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया है कि चौक थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 34.59 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो विधि विरुद्ध बालकों को निरोध किया गया