डौण्डी: भोजन-पानी की तलाश में गांव पहुंचा भालू, 50 फीट गहरे कुएं में गिरा, वीडियो हुआ वायरल
Dondi, Balod | Mar 21, 2026 बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम जबकोहड़ा में एक भालू जंगल से भटककर गांव पहुंच गया। भोजन और पानी की तलाश में आया भालू खुले करीब 50 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में फंसा भालू काफी गुस्से में नजर आया, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।