सोनाहातु: झारखंड हाईकोर्ट में महाधिवक्ता के पद पर राजीव रंजन पुनः नियुक्त, आदेश जारी
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजीव रंजन को पुनः राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया है. मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया है. राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद-165 के खंड -(1) के तहत राजीव रंजन को महाधिवक्ता के पद पर पुनः नियुक्ति किया है.