चूरू: उपखंड अधिकारी ने जनगणना कार्यों का किया फील्ड निरीक्षण, समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Churu, Churu | Jun 3, 2026 चूरू में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के तहत बुधवार को उपखंड अधिकारी धीरज झाझड़िया ने नगरपरिषद क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिलेभर में संचालित किया जा रहा है। शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान झाझड़िया ने विभिन