महाराजगंज: महाराजगंज कस्बे में भीषण जाम की स्थिति से जनजीवन प्रभावित, स्कूली छात्र एवं वाहन चालक हैरान
23 अप्रैल बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे चिलचिलाती हुई धूप में स्कूल की छुट्टी के बाद कस्बे के अंदर भयंकर जाम की स्थिति बन गई।जिसमें फंसे हुए छात्र रोते बिलखते भी नजर आए। प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर लोगों के द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं। खासकर पुलिस चौकी के पास यह समस्या अधिक देखने को रोज मिलती है। कस्बे के भीषण जाम मे एंबुलेंस भी फांसी हुई देखी जा सकती है।