जलालाबाद थाना परिसर में मंगलवार दोपहर एक बजे आगामी त्योहारों, विशेषकर ईद-उल-अजहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, थाना प्रभारी अरविंद चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष शकील अहमद, मस्जिदों एवं मदरसों के मौलाना, ग्राम प्रधान तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।