बजाग: देवलपुर गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छात्रों और ग्रामीणों ने नाले में किया बोरी बंधान
Bajag, Dindori | Apr 13, 2026 देवलपुर गांव में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत समिति के सदस्य बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण सोमवार दोपहर 3:00 बजे नाला में बोरी बंधान किया। दरअसल समिति के सदस्य ग्रामीणो और छात्र छात्राओं ने जल संवर्धन को लेकर बोरी बंधान किया जिससे मवेशियों सहित ग्रामीणों के निस्तार के लिए पानी मिल सके।