फतुहा: मस्ताना गंगा घाट पर स्नान करते समय एक किशोर डूबा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Fatwah, Patna | May 16, 2026 मस्ताना गंगा घाट पर स्नान के क्रम में एक किशोर डूब गया है। सूचना मिलते ही परिजन गंगा घाट पहुंच गए हैं। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस और डायल 112 की पुलिस भी पहुंची है। डूबे किशोर रसलपुर गांव निवासी अखिलेश यादव के 16 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया है। परिजन व ग्रामीण घाट पर टकटकी लगाए बैठे हैं।