खुरई: दानखेड़ी घाट पर बीना नदी में डूबा 6 वर्षीय बच्चा, SDRF टीम ने घंटों बाद शव निकाला
Khurai, Sagar | Jul 1, 2025 मंगलवार शाम लगभग 5 बजे SDRF की टीम ने दानखेड़ी के घाट पर बीना नदी से एक 6 वर्षीय बच्चे का शव निकाला,दरअसल सोमवार शाम लगभग 6 बजे लव कुर्मी नाम का 6 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों के साथ बीना नदी के इस घाट पर आया था, खेलते हुए पानी में चला गया. नहीं दिखा तो पुलिस को सूचना दी, सुबह से शहरी थाना पुलिस और sdrf की टीम विदिशा पुलिस के साथ तलाश में जुटी, शाम को मिला शव.