कन्नौज: कलेक्ट्रेट में गौ संरक्षण को लेकर अपर मुख्य सचिव पशुपालन विभाग रजनीश दुबे ने की समीक्षा बैठक
अपर मुख्य सचिव पशुधन उत्तर प्रदेश शासन, डा0 रजनीश दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गो-सरंक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। अपर मुख्य सचिव डा0 रजनीश दुबे ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी निराश्रित पशुओं को गो-आश्रय स्थल में रखकर उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो। कोई भी निराश्रित पशु सड़क ना घूमे, नंदी गौशालाओं को लेकर भी निर्देश दिए।