मथुरा: बिरला मंदिर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कॉलोनाइजर पर हुई फायरिंग, मुकदमा दर्ज
मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके की बिरला मंदिर पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर बीती रात बदमाशों ने एक कॉलोनाइजर पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। आरोप हे कि रंगदारी न देने से नाराज दबंगों द्वारा सरेराह की गई इस गोलाबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी