महावन: पहली बारिश में राया नगर पंचायत के दावों की पोल खुली, जल भराव से दुकान और घरों में घुसा पानी
कस्बा राया में मौसम की पहली बारिश में नगर पंचायत राया के जल निकासी व्यवस्था और स्वच्छता अभियान की हकीकत सामने ला दी मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद नगर के कई हिस्सों में जल भराव हो गया जिससे मुख्य बाजार और सड़क किनारे स्थित कई दुकानें पानी में डूब गई तो घरों में भी पानी घुस गया लोगों ने सफाई व्यवस्था समय से नहीं कराने का आरोप लगाया