बिदुपुर: कुशवाहा टोला प्राथमिक विद्यालय को मिला अपना भवन, वर्षों बाद बच्चों को मिली राहत
वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत माईल पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला को वर्षों के इंतजार के बाद अपना भवन मिल गया है। अब तक यह विद्यालय मंदिर परिसर और आम के बगीचे में संचालित हो रहा था, जहां छात्र-छात्राओं को गर्मी, ठंड और बारिश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।जानकारी के अनुसार, वर्ष 2007 से यह स्कूल जर्जर भवन में चल रहा था