लूनकरनसर: बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट
लूणकरणसर कस्बे में एक दुकानदार के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा मारपीट कर बैग छीनने के प्रयास करने का मामला सामने आया है। लूणकरणसर पुलिस थाना के एएसआई रामनिवास मीणा ने बताया कि कस्बे की इंदिरा मार्केट में कोल्डड्रिंक्स के व्यापारी सुनील गोदारा निवासी कालू के साथ रविवार शाम लगभग 7 बजे बाइक सवार युवको ने मारपीट की ओर बैग छीनने का प्रयास किया।