गिरिडीह: पचंबा पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया
पचंबा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बुधवार को 10 बजे पचंबा थाना से इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने छापेमारी कर दो नाबालिग जुड़वां बहनों को सुरक्षित मुक्त कराया और मामले की मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर लिया।