दीगोद: बूढादीत इलाके के बबुलिया रणमल गांव में पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Digod, Kota | Jun 21, 2026 बूढादीत इलाके के बबुलिया रणमल गांव में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया जिसको एमबीएस अस्पताल में रेफर किया गया है। घायल के पुत्र ने रविवार सुबह साढ़े 8 बजे बताया कि रामेश्वर मीणा अपने खेत पर भेसे चराने गए थे इस दौरान पुरानी रंजिश में टाकरवाड़ा गांव के लोगो ने पुरानी रंजिश में हमला कर दिया। जिनको कोटा एमबीएस अस्पताल में रेफर किया गया