महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी संतराम ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह डहर्रा गांव में किराने कि दुकान किए है। शुक्रवार रात्रि वह दुकान बंद कर घर चला गया सुबह जब दुकान पहुंचा तो होश उड़ गए। दुकान के पीछे कि दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखी लगभग 40 हजार कि सामग्री सहित 15 हजार रुपए कि नगदी लेकर फरार हो गए।