मौदहा: मौदहा तहसील में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी, दिए सुधार के निर्देश
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शनिवार को मौदहा तहसील का औचक निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को देखकर संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगायी। इस निरीक्षण से लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं बाथरूमों और परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई का जायजा लिया। कई स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को