मेदिनीनगर सदर अंचल अधिकारी अमरदीप बलहोत्रा ने हम पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला शहर थाना में दर्ज कराया है।जानकारी के मुताबिक, किसी काम से सीओ कार्यालय पहुंचे आशुतोष तिवारी और सीओ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके दौरान आशुतोष तिवारी पर कार्यालय का रजिस्टर फाड़ने का आरोप है।