कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2026 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई। शुक्रवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि बैठक में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, मेडिकल, अग्निशमन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।