बड़वाह: बड़वाह के मेन चौराहे के समीप कंटेनर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर,मौके पर महिला की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश के बड़वाह इंदौर इच्छापुर हाइवे पर नगर के मुख्य चौराहा के समीप गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इंदौर की और से आ रहे कंटेनर ने आगे जा रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। बाईक पर पीछे बैठी 55 वर्षीय महिला सुगनबाई निवासी अमलाथा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई व यातायात जाम हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर