गुण्डरदेही: गुमशुदगी के 18 घंटे बाद मुँदेरा के 21 वर्षीय राजेंद्र कुमार साहू का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस
गुण्डरदेही। विकासखंड के ग्राम मुँदेरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दिन पहले लापता हुए 59 वर्षीय राजेंद्र कुमार साहू का शव गांव के कर्मा भवन के पास मिला। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कुमार साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले ही संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से परिजन और पुलिस उनकी तलाश मे जुटे थे