मुशहरी: रज्जू साह लेन में धमाके के साथ मोबाइल टावर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मिसकॉट लेन स्थित रेलवे लाइन के किनारे लगे एक मोबाइल टावर में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल टावर रंजन सिंह के मकान पर किसी निजी कंपनी द्वारा लगाया गया था। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लो