हनुमानगढ़: टाउन में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक ही दिन में दूसरे नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने लगातार दूसरे बड़े बुलडोजर एक्शन को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के सुपरविजन में एक ही दिन में दूसरे नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए टाउन थाना क्षेत्र में तस्कर सुभाष सिगलीगर के अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर हटाया गया।