हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले के गांव में नशीली गोलियां खिलाकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, महिला थाना में युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज
हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश कर नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल महिला थाना प्रभारी राजन दीप कौर कर रही है।