बसंतपुर: नेपाल स्थित पूर्वी एफ्लेक्स तटबंध पर खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, नेपाल स्थित स्पर संख्या 21 हो रहा है क्षरण
जल संसाधन विभाग तटबंध की सुरक्षा को लेकर चाहे लाख भी दावे कर ले लेकिन कोसी नदी के नेपाल स्थित पूर्वी एफ्लेक्स बांध के नेपाली बांध के स्पर संख्या 21 पर भारी अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. पड़ताल में पाया गया कि इस स्पर पर ना तो कोई कर्मी था और ना ही कोई विभागीय अभियंता ही मौके पर दिखे. विभाग द्वारा निर्मित पूर्व के अस्थाई झोपड़ी में ताला लटका हुआ था ए